पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजना में लापरवाही पर तीन सचिवों को नोटिस

योजना में लापरवाही पर तीन सचिवों को नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरा आवास योजना एवं निर्मल भारत अभियान के क्रियान्वयन में लारपवाही पाए जाने पर जनपद पंचायत बुधनी की ग्राम पंचायत सेमरी, महुकलां, होलीपुरा एवं नोंनभेट के सचिवों को निलंबित किए जाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

ग्राम पंचायत सेमरी के तत्कालीन सचिव जियाराम यादव द्वारा इंदिरा आवास योजना से गरीबी रेखा में आने वाले अपात्र पट्टाधारियों का इंदिरा आवास वनवासी योजना का लाभ देने तथा पट्टे की भूमि पर पक्के मकान पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत महुकलां के तत्कालीन सचिव संतोष यादव एवं ग्राम पंचायत होलीपुरा के तत्कालीन सचिव सालकराम द्वारा इंदिरा आवास योजनांतर्गत अनुमोदित आवासहीन परिवारों की प्रतीक्षा सूची उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है।

इसके साथ ही निर्मल भारत अभियान के क्रियान्वयन के लिए शौचालय निर्माण कार्य में प्रगति नहीं होने तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने पर ग्राम पंचायत नोंनभेट के तत्कालीन सचिव नारायण सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।