- Hindi News
- मौसम विभाग ने दी 3 दिन तक बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दी 3 दिन तक बारिश की चेतावनी
उत्तर पूर्वी हवाओं के चलने से बनी है स्थिति, बदलेगा फिर से मौसम
कार्यालयसंवाददाता | सीहोर
फिर से बारिश की संभावना बन रही है। कुछ दिन राहत मिलने के बाद अब फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। यदि बारिश होती है तो फिर से लोगों को कंपकपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा।
सीहोर सहित सागर, भोपाल, रायसेन, विदिशा, दमोह में भी इसका असर रहेगा। यहां पर भी तीनों दिन बारिश की संभावना जताई गई है। आरएके कॉलेज स्थित मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर के अनुसार 7 से 11 फरवरी तक लगातार उत्तर पूर्व से हवाएं चलेंगी। अंतिम तीन दिनों में इनकी रफ्तार 10 से 12 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इस कारण तीनों दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। सागर में कम जबकि अन्य जगहों पर इन तीन दिनों में दो सेमी तक बारिश हो सकती है। यदि बारिश होती है तो इसके बाद फिर से तेज सर्दी पड़ना शुरू हो जाएगी। इससे तापमान गिरेगा और फिर से कुछ दिन पहले जैसी स्थिति ही बन जाएगी।
ओलोंका भी खतरा : श्रीतोमर ने बताया कि यदि हवाओं की गति तेज रहती है तो इस दौरान बारिश के साथ हल्के ओलों की बौछार भी पड़ सकती है। इससे मौसम और ठंड हो जाएगा। साथ ही फसलों को नुकसान हो सकता है। ओलों की मार से चना और गेहूं फसल प्रभावित हो सकती हैं।
किसानोंको सलाह
कृषिवैज्ञानिकों ने कहा है कि मौसम यदि खराब होता है तो किसानों को सलाह दी गई है कि वह इस समय फसलों में सिंचाई करें। यदि वह सिंचाई करते हैं और इस दौरान तेज हवाएं चलती हैं तो फसल प्रभावित होगी। इसलिए अभी किसान सिंचाई करें।