आहार से रोग मुक्ति पर व्याख्यान आज
सीहोर | मिनीशिर्डी धाम चाणक्यपुरी और बीबीएस क्लब द्वारा देश के ख्याती प्राप्त आहार विशेषज्ञ बीवी चौहाण गुजरात द्वारा आहार रोग मुक्ति पर व्याख्यान कार्यक्रम 8 फरवरी को आयोजित किया गया है। इस निशुल्क आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंत दासवानी ने बताया कि रविवार की दोपहर एक से दो बजे तक ब्ल्यू बर्ड स्कूल भोपाल नाका मुरली रोड पर आयोजित इस शिविर में श्री चौहाण निरोगी रहने की कला सिखाएंगे। आयोजन समिति ने नगर के सभी लोगों से इस शिविर में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की है।