पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज संत आशीर्वाद, जन आभार समारोह

आज संत आशीर्वाद, जन आभार समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावर | नगरमें आपका सेवक संगठन के माध्यम से आठ फरवरी को संत आर्शिवाद जनआभार समारोह का आयोजन स्थानीय गांधी चौक से किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। नगर में आयोजित इस समारोह में सर्वधर्म सदभाव एवं कौमी एकता के स्वरूप को प्रतिपादित करने वाले इस आयोजन में संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज पूर्व राजकीय अतिथि मप्र सदस्य कुंभ मेला समिति उज्जैन, हाजी हारून साहब मुस्लिम धर्म प्रचारक, सदर जमैतुल हिंद मप्र, फादर जोश प्रकाश धर्मगुरुइसाई धर्म प्रसारक भोपाल तथा ज्ञानी हरविंदर सिंह सिख धर्म प्रचारक गुरुद्वारा सीहोर अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। आयोजन में मंच पर धर्म गुरुओं की उपस्थिति से हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस में हैं भाई-भाई के संदेश की झलक दिखाई देगी। संगठन समस्त पार्षदगणों का नागरिक अभिनंदन करते हुए सम्मानित करेगा।