पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आज

भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आज

सीहोर | भारतीयजनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को आष्टा में आयोजित की जाएगी भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आष्टा स्थित पुराना दशहरा मैदान के गोकुल धाम में दोपहर 2 बजे से बैठक शुरु होगी। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी, जिला कार्य समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित सांसद, विधायक, पूर्व निगम अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायत, मंडी कमेटी मार्केटिंग एवं सहकारी बैंकों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी से सभी पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने की बात कही है।

बिलावलभुट्टो का पुतला जलाया

सीहोर | पाकिस्तानकी पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो के विवादित बयान से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। सीहोर टॉकीज चौराहे पर पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। अभाविप के नगर मंत्री कुलदीप सिंह राजपूत ने बताया की बिलावल भुट्टों ने पूर्व में कश्मीर को भारत से अलग कर एक भी टुकड़ा भारत को नहीं देने की बात पाकिस्तानी पत्रकारों से की थी। पुतला दहन के दौरान दीपक श्रीवास्तव, अमित राठौर, जिला संयोजक निखिल कुईया, जितेश प्रजापति, अंशुल भावसार, राहुल मालवीय, यश अग्रवाल, राहुल पटेल, नरेन्द्र मेवाड़ा, नितेश राठौर आदि उपस्थित थे।

प्रभारीमंत्री आज गांव बेदाखेड़ी आएंगे

सीहोर | राजस्वएवं पुनर्वास मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह गुरुवार को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे गांव बेदाखेड़ी में एक समारोह में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार श्री सिंह दोपहर 1 बजे बेदाखेड़ी पहुंचेंगे और यहां कृषि महोत्सव एवं भारत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे आष्टा पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह दोपहर 3 बजे आष्टा से भोपाल के लिए रवाना होंगे।