प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
आष्टा | शांतिनाथराज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता सीहोर में चंद्रप्रभु सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई। इसमें 24 भक्तांबर मंडलों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में नगर के अलीपुर क्षेत्र के होनहार कलाकारों द्वारा 1008 चंद्रप्रभु भगवान के समक्ष हजारों श्रोताओं के सामने अपने भजनों के माध्यम से पुरा मंडल भक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में आदिश्वर गायन मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर कोमलचंद्र जैन, राजेंद्र जैन, धर्मेंद्र्र जैन, पंकज जैन, सचिन जैन, अजय जैन, अक्षय जैन, जितेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।