पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केमिकल गिरने से तीन कर्मचारी गंभीर घायल

केमिकल गिरने से तीन कर्मचारी गंभीर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

केमिकल गिरने से तीन कर्मचारी गंभीर घायल

इछावर | कुछदिन पहले जब नदी का पानी दूषित हो गया था तब भी इस लापरवाही के लिए कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। अब फिर से इस फैक्ट्री में हादसा हो गया और तीन कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर इन तीनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर इनका इलाज किया जा रहा है। सोमवार को अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री में कार्यरत तीन कर्मचारी उस समय गंभीर रुप से घायल हो गए जब विस्फोट के बाद केमिकल वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर पड़ा और शरीर झुलस गया। इछावर निवासी तीनों व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में इछावर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस हादसे में घायल दुलारे, आबिद और सरफरराज को पहले तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इछावर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक माह पूर्व जब इस मिल के पास पानी दूषित हुआ था तो उस समय भी प्रशासन ने केवल फैक्ट्री संचालक को नोटिस दिया था। इस संबंध में इछावर टीआई ललितसिहं डागुर ने बताया कि मेरी फिलहाल ड्यूटी देवीधाम सलकनपुर में है। इस कारण मुझे इस मामले के बारे में जानकारी नहीं है।

बसकन्याका तीन गोल्ड जीतकर खिताब पर कब्जा

सीहोर | बसकन्यासूर्यवंशी ने पूर्व की तरह अपनी दौड़ का जलवा राजगढ़ (ब्यावरा) में आयोजित संभागीय विद्याभारती क्रीड़ा उत्सव में भी बनाए रखा। बस कन्या ने तीन गोल्ड जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम किया। कोच बृज मेवाड़े ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली ग्राम पचपिपलिया निवासी दिलीप सिंह सूर्यवंशी की पुत्री बसकन्या सूर्यवंशी ने खिताब जीतकर अपने स्कूल, गांव और जिले का नाम रोशन किया। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान राजगढ़ विभाग के विभाग समन्वयक गुरूचरण गौर, प्रतियोगिता के संयोजक सुभाष त्यागी, प्राचार्य राजगढ़ हेमंत दीक्षीत ने बस कन्या सूर्यवंशी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में बसकन्या सूर्यवंशी ने 400, 800 और 3000 मीटर में स्वर्ण पदक जीते।

27.5oc

अिधकतम

न्यूनतम

अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा, तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

पूर्वानुमान

32.5 oc

·ñ¤âæ ÚUãUæ ×ðÚUð àæãUÚU ·¤æ ׿ñâ×