पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने जलाया पुतला, की नारेबाजी

कांग्रेस ने जलाया पुतला, की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में खासा आक्रोश है। शनिवार को कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीहोर टॉकीज चौराहे पर उनका पुतला जलाया।

पुतला दहन के पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी भी भाजपा नेता ने आगे से ऐसी बयानबाजी को उन्हें उग्र प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा।

भाजपाप्रदेश अध्यक्ष को कोसा

अन्यकांग्रेसियों ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को खूब कोसा। इसके बाद कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए नंदकुमार चौहान का पुतला जलाया। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओम वर्मा, महेंद्र सिंह अरोरा, अशफाक खान, कुतुवुद्धीन शेख, नरेन्द्र खंगराले, राजू बोयत, केके गुप्ता, मुकेश खत्री, बंटी शर्मा, अकिल सिद्दकी, अंकित गांधी, ताराचंद यादव, अजमेरी यादव, सन्नी यादव, पप्पू यादव, जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

सीहोर. कांग्रेसजनों ने विरोध स्वरुप पुतले का दहन किया।