पहले दिन भोपाल संभाग का दबदबा
60वींराज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत आवासीय खेलकूद संस्थान के ग्राउंड में नेटबाल प्रतियोगिता चल रही है। पहले दिन अलग-अलग आयु वर्ग में पांच संभागों की टीम के बीच कुल सोलह मैच खेले गए। भोपाल संभाग की टीम छह मैचों में विजेता रही, वहीं इंदौर ने चार मैच जीते। उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर संभाग की टीम के खिलाड़ियों ने 2-2 मैच जीते।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तहत शनिवार सुबह 9 बजे से अलग-अलग आयु वर्ग के मैच खेले गए। एक दिन में कुल 16 मैच खेले गए। इनमें भोपाल संभाग की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह मैचों में जीत हासिल की। वहीं दूसरे नंबर पर इंदौर संभाग के खिलाड़ियों ने चार मैच जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई। ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के खिलाड़ियों को दो-दो मैच जीतकर ही संतोष करना पड़ा। सभी मैच 14, 17 और 19 वर्ष के बालक-बालिका वर्ग में खेले गए। डीईओ डीके शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए खेल भावना से खेलने की बात कही। मैच जीतने के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
खेलेगए मैच के परिणाम
बालक19 वर्ष : पहलामैच भोपाल-इन्दौर संभाग के बीच मैच खेला गया, विजेता इंदौर संभाग की टीम, दूसरा मैच उज्जैन और जबलपुर संभाग के बीच खेला गया। इसमें विजेता जबलपुर संभाग की टीम। तीसरा और आखिरी मैच ग्वालियर और सागर संभाग की टीम के बीच। ग्वालियर की टीम विजेता रही।
बालक17 वर्ष : पहलामैच भोपाल और इन्दौर की टीमों के बीच खेला गया, इसमें भोपाल विजेता रही। वहीं दूसरा मैच उज्जैन और भोपाल की टीमों के बीच हुआ। इसमें उज्जैन विजेता रहा। तीसरा और अंतिम मैच ग्वालियर और सागर की टीमों के बीच हुआ। इसमें ग्वालियर की टीम ने एकतरफा जीत हासिल की।
बालक14 वर्ष : पहलामैच इन्दौर और उज्जैन की टीम के बीच हुआ। इसमें इंदौर की टीम विजेता रही। दूसरा मैच भोपाल और आदिवासी विकास परिषद के बीच हुआ। इसमें भोपाल की टीम ने जीत हासिल की।
बालिका19 वर्ष : शनिवारको पहला मैच भोपाल और रीवा की टीमों के बीच हुआ। इसमें भोपाल की टीम विजेता रही। दूसरा मैच इंदौर और आदिवासी विकास परिषद के बीच हुआ। इसमें इंदौर की टीम ने जीत हासिल की। तीसरा मैच भोपाल और आदिवासी विकास परिषद के बीच खेला गया। भोपाल की टीम विजेता रही।
बालिका 17 वर्ष : पहला मैच इंदौर और रीवा संभाग की टीमों के बीच खेला गया। इंदौर ने एकतरफ