स्वास्थ्य टीम पहुंची, जांच शुरू
{ शुक्रवार देर रात आई इंदौर से रिपोर्ट, डेंगू की पुष्टि पर दूसरे दिन टीम पहुंची गांव
{ मरीजों की बनाई स्लाइड, 2009 में शुजालपुर में एक बच्चा भी हुआ था डेंगू का शिकार
कार्यालयसंवाददाता | सीहोर/कालापीपल
खरदौनकलांनिवासी एक युवक की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दूसरे दिन ही स्वास्थ्य विभाग की टीम खरदौनकलां पहुंची और ग्रामीणों की रक्त नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। मृतक भोपाल के चिरायु अस्पताल में उपचाररत था। शुक्रवार देर शाम इंदौर से इसकी जांच रिपोर्ट जिला चिकित्सालय आई। शनिवार को सुबह से ही स्वास्थ्य अमले ने गांव में डेरा डाल लिया है।
उल्लेखनीय है कि समीपस्थ गांव खरदौनकलां निवासी बाबूलाल धनगर पिता मोतीलाल धनगर लंबे समय से बुखार से पीड़ित था। जब हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 17 सितंबर को उसकी मौत हो गई। चिरायु अस्पताल से बाबूलाल की जांच के लिए ब्लड सेंपल इंदौर भेजे गए थे। शुरुआती दौर में डॉक्टरों को लगा कि ब्लड की कमी से उसकी मौत हुई है, लेकिन शुक्रवार देर शाम इंदौर से बाबूलाल की रिपोर्ट सीएमएचओ ऑफिस भेजी गई। रिपोर्ट देखकर यहां अधिकारियों के होश उड़ गए। बाबूलाल की मौत डेंगू के कारण होना पाया गया। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची तो पूरे गांव में दहशत फैल गई। इधर स्वास्थ्य विभाग भी तुरंत हरकत में आया और शनिवार को अमला गांव खरदौनकलां पहुंच गया। बताया जाता है कि बाबूलाल सिलाई कार्य करता था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। परिवार में उसकी मां के अलावा प|ी और दो छोटे भाई ही हैं। परिवार के मुखिया की मौत के बाद अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।
गांव में भेजी है टीम
^अभीपीएम की रिपोर्ट नहीं आई है, प्रारंभिक जांच में खून की कमी से मौत होना बताया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में टीम भेजी गई है। डॉ.अनुसुइया गवली सिन्हा,सीएमएचओ शाजापुर
अधिकारियों के बयान भी अलग-अलग
^बाबूलाल धनगर की मौत डेंगू से हुई है। शुक्रवार रात को इसकी पुष्टि हो गई है। जिला मुख्यालय से रिपोर्ट आने की सूचना मिली है। जेपीदुबे,बीएमओ कालापीपल
कालापीपल. गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।
प्रचार-प्रसार में भी रुचि नहीं
बड़े-बड़ेफोटो के साथ विज्ञापनों में छाने वाले उ