पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव आज

भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव आज

सीहोर | भगवानअग्रसेन जयंती महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अग्रवाल महिला मंडल सांस्कृतिक सचिव ज्याेति अग्रवाल एंव महिला मण्डल के पदाधिकरियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। 21 सितंबर रविवार को शाम 7 बजे से अग्रसेन आनंद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज की प्रतिभाओं द्वारा कई प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे। समाज के मीडिया प्रभारी आषीश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को महिलाओं बच्चों के लिए लकी गेम भगवान का मुकुट सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्री गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रति दिन अलग अलग प्रतियोगिता में आज महिलाओं के लियक आयोजित प्रति लकी गेम में बडी साख्य में महिलाओं ने भाग किया

एम्प्लाइजयूनियन का सम्मेलन आज सीहोर में

सीहोर | स्टेटबैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टाफ एम्पलाईज यूनियन भोपाल का क्षेत्रीय सम्मेलन रविवार को शासकीय पीजी कॉलेज के सभाग्रह में आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, महासचिव अरूण भगोलीवाल, उप महासचिव मुख्यालय रजत मोहन वर्मा, उपाध्यक्ष भोपाल अंचल एमपी पटेल, उप महासचिव भोपाल अंचल पंकज सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ के सहायक महासचिव उमेश कुमार कौशिक ने जानकारी देते हुए संघ के सदस्यों से सम्मेलन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

बिजलीगुल रहने से लोग होते रहे परेशान

सीहोर | बिजलीगुल रहने से शनिवार को फिर से लोग परेशान होते रहे। सुबह के समय बिजली चली गई तो फिर दोपहर के समय आई। इसके बाद दाेपहर के बाद बिजली फिर से गुल हो गई। बिजली के चले जाने से लोग परेशान होते रहे। शनिवार को जब सुबह बिजली चली गई तो जिला अस्पताल में रोगियों की हालत खराब हो गई। इलाज कराने के लिए लोग तो आए लेकिन यहां पर जांच के काम भी नहीं हो सके। लोग परेशान होते रहे। बिजली नहीं होने से मरीजों को वार्ड में परेशानी हुई। बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया।

साकेतउत्सव भंडारा कार्यक्रम 28 को

सीहोर | श्रीश्री1008 त्यागी महाराज जी के साकेत उत्सव भण्डारे का कार्यक्रम 28 सितंबर को रखा गया है। बीएसआई ग्राउंड शुगर फैक्ट्री चौराहा पर सुबह 11 बजे से रखा गया है।