पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं

ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं

सीहोर | प्रधानमंत्रीजनधन योजना के तहत शनिवार को देना बैक ने गांव हैदरगंज में मेगा कैंप आयोजित किया। यहां बैंक के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बैंक की योजनाएं बताते हुए केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इछावर के विधायक शैलेंद्र पटेल थे। अध्यक्षता बैंक की कार्यकारी निर्देशिका ने तृष्णा गोहा ने की। विशेष अतिथि के रूप में बैंक के आंचलिक प्रबंधक सुशील कुमार और सरपंच जितेंद्र राठौर थी। कार्यकारी निर्देशिका श्रीमती गोहा ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाएं बताते हुए इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें शासन योजनाओं का लाभ देती है। ऐसे में ग्रामीणों का भी दायित्व होता है कि बैंक ने जो लोन दिया है वह समय पर पूरा करें।