पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नदी में हर रोज गिर रहे बाइक सवार

नदी में हर रोज गिर रहे बाइक सवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवननदी पर निर्माणाधीन पुल के कारण वाहन चालकों को इंदौर नाका से घूमकर आना पड़ रहा था। इस समस्या के निदान के लिए कई लोगों ने नदी में बनाए गए अस्थायी रास्ते से आना-जाना शुरू कर दिया। अब इस मार्ग पर आते-जाते लोग नदी में गिरकर घायल हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों में चार हादसे हो चुके हैं। हालांकि इन हादसों में कोई गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ।

एक साल पहले सीवन नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद यहां से यातायात बंद कर दिया गया था। सभी वाहन इंदौर नाका से होकर आने-जाने लगे। बाजार आने के लिए लोगों को लंबा चक्कर काटकर आना पड़ रहा था। कई लोगों ने इसका हल खोज निकाला।

पुल निर्माण के समय जब एजेंसी को पिलर के लिए गड्ढे खोदना थे तो पानी को दूर करने के लिए वहां पर मिट्टी की दीवार बना दी गई। बाद में लोगों ने इस दीवार की मदद ली और इसके ऊपर से दुपहिया वाहनों से आने-जाने लगे। तभी से लोग इस रास्ते से सफर कर रहे हैं लेकिन यह काफी खतरनाक हो गया है। इसके मोड पर हमेशा हादसों के होने का अंदेशा बना रहता है। इसी कड़ी में अभी तक पिछले तीन दिनों में यहां पर आधा दर्जन हादसे हो चुके हैं।

कई बाइक चालक गिर गए नदी में नदी के उस पार के घाट की तरफ जब वाहन चालक जाते हैं तो वहां पर खतरनाक मोड है। यहां पर कई बार निकलने की होड में लोग गिर जाते हैं या फिर इस कच्चे रास्ते में फिसलन होने से वाहन चालक गिर जाते हैं। गुरुवार को शाम के समय यहां पर दो बाइक चालक एक साथ नीचे गिर गए। हालांकि इन्हें अधिक चोटें नहीं लगीं।

इसी तरह शुक्रवार को भी यहां पर एक बाइक सवार फिसलकर गिर गया। इससे उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस तरह के हादसों को रोकने के लिए यहां पर यातायात पुलिस की व्यवस्था होना चाहिए जो नहीं दिखाई देती है। यही कारण है कि यह मनमर्जी से सब कुछ चल रहा है।

सीहोर. कई बार बाइक सवार संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर चुके हैं।