बस और ट्रक की टक्कर में दो घायल
सीहोर | शुक्रवाररात को चौपाल सागर के पास एक बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बस इंदौर से भोपाल की तरफ जा रही थी जबकि ट्रक गलत साइड से सामने से रहा था। इस दौरान आमने सामने हुई टक्कर में बस हेल्पर गंभीर रुप से घायल हो गया तो वहीं खजूरी निवासी नरेंद्र सिंह 38 वर्ष को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।