बारिश से डबल फायदे में किसान
शुक्रवाररात दस बजे हुई झमाझम बारिश से पूरा क्षेत्र तरबरत हो गया, वहीं शनिवार रात को फिर बारिश का क्रम शुरू हो गया। इस बारिश से फायदा ही फायदा है। एक तरफ जहां किसानों को सिंचाई नहीं करना पड़ेगी, वहीं दूसरी ओर आने वाले दिनों में पड़ने वाले कोहरे से नाइट्रोजन मिलेगी जिससे यूरिया खाद की खपत भी कम हो जाएगी। इस बारिश से फसलों को काफी फायदा हुआ है। बारिश से किसानों का जहां सिंचाई के लिए किए जाने वाला खर्च बचा वहीं जल स्तर बढ़ने से पीने के पानी की किल्लत भी कम होगी। मौसम विभाग और कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह की बारिश से फसलों को फायदा ही फायदा है।
किसानों के समक्ष जो सबसे बड़ी समस्या थी वह सिंचाई की थी। सिंचाई के लिए पानी के साथ बिजली का होना भी जरूरी था। लेकिन यहां पर पानी के साथ पर्याप्त बिजली का नहीं होना था। इस कारण किसान परेशान हो रहे थे। कई किसान तो डीजल इंजन का उपयोग कर सिंचाई का काम रहे थे। शुक्रवार रात करीब दस बजे एकदम झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया।
सुबहके समय छाया कोहरा : बारिशके बाद शनिवार को सुबह के समय काफी कोहरा छा गया। इससे सामने कुछ दूरी तक ही दिखाई दे रहा था। सुबह के समय आने वाले दिनों में और कोहरा छाने लगेगा। इस कोहरे के कारण यात्री बसें और ट्रेनों में भी दिक्कत होगी। यह सभी देरी से पहुंच सकेंगे।
सीहोर. शनिवार सुबह इस तरह कोहरा छाया था।
एक सेमी से अधिक बारिश
बीतीरात करीब एक सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन सेमी बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है। इस बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा। साथ ही कुओं और पेयजल स्रोतों का जल स्तर भी बढ़ जाएगा। इससे किसानों को पीने के पानी के साथ-साथ फसलों की सिंचाई के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
अभी बारिश की और उम्मीद
अभीदो दिन तक और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आरएके कॉलेज स्थित मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि हालांकि हल्की बारिश और बूंदाबांदी से फसलों को काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन तक और इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस दौरान जिले में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
श्यामपुर. शुक्रवार रात को हुई झमाझम बारिश के बाद नदी-नालों में इस तरह पानी गया।
कोहरा रहेगा फायदेमंद
फसलोंको इस बारिश से ताे फायदा हुआ ही है लेकिन आन