पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 90 समितियों ने किए समझौते

90 समितियों ने किए समझौते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | जिलासहकारी केंद्रीय बैंक में आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ बैंक की अध्यक्ष उषा सक्सेना ने किया। लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी अशोक शुक्ला, सदस्य अनिल पारे, एवं बीरसिंह चौहान ने 90 समितियों द्वारा लोक अदालत के माध्यम से समझौते किए गए। समिमियों के माध्यम से 315 प्रकरण प्राप्त हुए। प्राप्त प्रकरणों की राशि 120.11 लाख थी, जिसमें बैंक द्वारा 102.75 लाख में समझौता कर 17.36 लाख की किसानों को छूट देकर 83.10 लाख किसानों द्वारा जमा कराए गए।

इस अवसर पर बैंक की अध्यक्षा उषा सक्सेना ने किसानों द्वारा लोक अदालत के माध्यम कराए गए समझौतों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोक अदालत से किसानों को तो लाभ प्राप्त होता है। इससे बैंक का एनपीए भी कम होता है। श्रीमति सक्सेना द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समय पर ऋण जमा होने से जीरो प्रतिशत ब्याज दर का लेना चाहिए।