पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमानक उर्वरक पर रोक

अमानक उर्वरक पर रोक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | जांचमें उर्वरक का नमूना अमानक पाए जाने पर उसके क्रय-विक्रय, भण्डारण और स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से जिले में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास पदेन अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति खंडवा विकासखंड से इफको द्वारा निर्मित एनपीके 12.32.13 का नमूना उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला जबलपुर भेजा गया था। यह अमानक पाया गया है। इसके क्रय-विक्रय, भंडारण और स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।