पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर स्कूल की बनेगी रिपोर्ट

हर स्कूल की बनेगी रिपोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान देने के साथ ही पढ़ाई में उन्हें रही कठिनाइयों को भी पहचानना होगा। जो बच्चे कमजोर हैं उन पर विशेष ध्यान देना होगा। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए काम किया जाना है। इसी के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर से काम हो सकता है।

सोमवार को इन सभी मुद्दों पर एक कार्यशाला का आयोजन भोपाल नाका स्थित आवासीय खेलकूद संस्थान में किया गया था। इसमें जिलेभर के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, बीआरसी, व्याख्याता शिक्षक मौजूद थे। शिक्षा की गुणवत्ता पर आयोजित इस कार्यशाला में कई विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही शिक्षकों को आने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला में बताया गया कि डी और ग्रेड के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाना है। इन बच्चों पर अतिरिक्त ध्यान देना जरूरी है। प्राचार्यों प्रधानाध्यापकों से कहा गया कि वह स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान दें। यह सबसे जरूरी है। जिन विषयों में शिक्षकों को कठिनाइयां रही हैं उन्हें बाल केंद्रित शिक्षा दी जाए।

जिलाऔर राज्य स्तर पर होंगे दल गठित : कार्यशालामें बताया गया कि स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए दो तरह के दलों का गठन किया गया है। इसमें जिला और राज्य स्तर के दल बनाए जाएंगे। यह दल अकादमिक निरीक्षण करेंगे। जिला स्तर के दल में डीईओ, डीपीसी और डाईट के व्याख्याता और अन्य अधिकारी कर्मचारी रहेंगे।

ये देखेंगे दल

जब यह दल स्कूलों में जाएंगे तो यह देखा जाएगा कि यह बच्चों को पढ़ाने का स्तर कैसा है। स्कूलों में दी गई शैक्षणिक सामग्री का सही में उपयोग हो रहा है या नहीं। स्कूलों की अन्य समस्याओं को भी देखा जाएगा। शिक्षक समय पर आकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं या नहीं। इसके बाद यह दल शालाबार रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जाएगा।

इनका रखना होगा ख्याल

शिक्षकों से कहा गया कि वह विभागीय कार्य समय पर करें। धारा 24 और 29 के तहत कार्य करें। स्कूली में सफाई व्यवस्था पर ध्यान रखा जाए। बच्चों के समय पर जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाएं। छात्रवृति भी समय पर बच्चों को दिलाई जाए।

ये थे कार्यशाला में मौजूद

सोमवार को आयोजित कार्यशाला में राज्य शिक्षा केंद्र की अपर आयुक्त स्वाति मीणा, उप संचालक संजय गोयल, संयुक्त संचालक आरके सिंह, कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे, सीईओ, डॉ. रामराव भौंसले, डीईओ डीके शर्मा, डीपीसी अशोक पराड़कर आदि मौजूद थे।

आवासीय खेलकूद संस्थान में कार्यशाला आयोजित की गई।