- Hindi News
- बैंकों का सर्वर डाउन रहने से तो रुपए जमा हुए और ही निकले
बैंकों का सर्वर डाउन रहने से तो रुपए जमा हुए और ही निकले
सुबह से दोपहर तक लोग लगाते रहे बैंकों के चक्कर, अधिकतर बैंकों में रहा कामकाज ठप
कार्यालयसंवाददाता | सीहोर
बैंकोंमें सोमवार को लेनदेन नहीं हो पाने के कारण करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। दिनभर लोग बैंकों के चक्कर काटते नजर आए लेकिन तो वह रुपए जमा करा सके और ही निकाल सके। जिन बैंकों में कामकाज प्रभावित हुआ उनके उपभोक्ता सुबह से लेकर शाम तक परेशान होते रहे लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। जानकारी लेने पर बताया गया कि सर्वर डाउन होने के कारण यह स्थिति बनी।
सोमवार को बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा। एक दिन पहले रविवार होने के कारण बैंकों में वैसे ही अवकाश था। इस कारण उस दिन छुट्टी होने के कारण वैसे ही काम नहीं होता है। सोमवार को सभी उपभोक्ता बैंकों के खुलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन जब वह वहां पहुंचे तो पता चला कि अभी लेन-देन का काम नहीं हो पा रहा है।
उस समय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से कहा कि वह थोड़ी देर से आएं, तब तक हो सकता है कि कामकाज सुचारू हो सके, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लोग तो बैंकों में रुपए जमा कराने निकालने के लिए गए लेकिन वहां पर उस समय भी कामकाज ठप पड़ा था। नगर के अधिकांश बैंकों में यही हालत थी। लोग जा रहे थे और घंटों बैठकर खाली हाथ लौट रहे थे। लेनदेन का काम दिनभर ठप रहा।
सर्वरडाउन होने के कारण हुई समस्या :उपभोक्ताओं कोबताया गया कि सर्वर डाउन है। इस कारण बैंकों में लेनदेन नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि सर्वर की परेशानी कहीं केबिल कट जाने के कारण हुई थी। सर्वर डाउन होने के कारण किसी तरह का लेनदेन नहीं हो पा रहा था।
दोपहरके समय कई जगह हुआ लेनदेन : भारतीयस्टेट बैंक में भी इस समस्या से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसी तरह अन्य कई बैंकों में भी यही हालत हुई। यहां पर लेनदेन नहीं होने के कारण समस्या हो रही थी। इन बैंकों के बाहर काफी भीड़ लगी रही।
एटीएमसे भी लौटे खाली हाथ
जबलोग बैंकों से रुपए नहीं निकाल सके तो वे एटीएम पर गए। इस दौरान वहां पर भी रुपए नहीं निकल पा रहे थे। सर्वर डाउन होने का असर इन एटीएम पर भी दिखाई दिया। कुछ बैंकों के ही एटीएम चल रहे थे। इनकी संख्या दो से तीन थी। शेष सभी बैंकों के एटीएम बंद पड़े थे।
लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं से भी रुपए नहीं निकल पा रहे थे। रविवार होने के कारण वैसे ही कई एटीएम में रुपए खत्म हो जाते हैं। सोमवार को यहां रुपए डाले जाते हैं लेकिन सर्वर की समस्या होने के कारण कई जगह यह काम नहीं हो सका।
बैंकों में लगी रही भीड़, नहीं हो सका लेनदेन का काम
जिनबैंकों में सर्वर डाउन था वहां पर सुबह से दोपहर तक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही। लोग रुपए निकलने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन वहां पर काम नहीं होने के कारण वह घंटों तक इंतजार करते रहे। इस कारण बैंकों के अंदर और बाहर भीड़ होती गई। बैंकों में मौजूद अमले ने अधिकारियों को अवगत कराया। वह समस्या का निराकरण करने में लगे रहे।
लोगों को हुई परेशानी
अधिकतरव्यापारियों को भी बैंकों में काम प्रभावित होने के कारण समस्या हुई। वह भी कोई लेन-देन नहीं कर पा रहे थे। गल्ला मंडी के व्यापारियों को भी काफी परेशानी से जूझना पड़ा। हालत यह हो गई कि वह उपज की खरीदी भी नहीं कर पा रहे थे। इस कारण मंडी का काम भी प्रभावित रहा। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक अखिलेश सिंह ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण सोमवार को समस्या हुई थी। हालांकि दोपहर के समय वैकल्पिक व्यवस्था कर दिए जाने के बाद लेन-देन का काम शुरू हो गया था।
बैंक कार्य प्रभावित होने के कारण बैंक के बाहर परेशान होते नागरिक
सर्वर डाउन होने के कारण कई बैंकों में काम प्रभावित हुआ तो कई जगह ग्राहकों की भीड़ रही।