वैलेंटाइन-डे मनाने गिफ्ट खरीद रहे युवा
बाजार में तरह-तरह के गिफ्ट आयटम चुके हैं जिनसे दुकानें सज चुकी हैं।
कार्यालय संवाददाता | सीहोर
14फरवरी को वैलेंटाइन डे हैं, यानी प्यार के इजहार का दिन। शनिवार को रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत भी हो गई। रविवार को युवाओं ने प्रपोज डे पर अपने प्यार का इजहार किया। 14 फरवरी तक युवा हर दिन को अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं। इसको लेकर हर दिन अलग-अलग तरह के गिफ्ट युवा खरीद रहे हैं। वैलेंटाइन डे के लिए व्यापारियों ने भी अच्छे-अच्छे गिफ्ट आइटम का स्टॉक किया है।
पहले युवाओं को सिर्फ 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के लिए एक दिन का इंतजार रहता था। लेकिन अब पूरे सप्ताह तक सेलिब्रेशन चलता है। युवा अपने साथी को खुश रखने के लिए नए-नए फंडे आजमा रहे हैं। बाजार में वैलेंटाइन वीक की चहल-पहल नजर आने लगी है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, वाट्स एप आदि पर मैसेज भेजने का दौर शुरू भी हो गया है। शनिवार को रोज डे पर कुछ युवाओं ने कृत्रिम फूल खरीदे।
बाजारमें उपहारों की भरमार : वैलेंटाइनवीक को लेकर व्यापारियों ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। दुकानों पर तरह-तरह के स्टॉक मौजूद हैं।
वेलेंटाइन वीक