जिला स्तरीय समिति की बैठक आज
सीहोर | मुख्यमंत्रीग्रामीण परिवहन योजनांतर्गत ग्रामीण मार्गों के चिन्हाकन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 10 फरवरी को रखी गई है। यह बैठक शाम 4 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। इसमें मार्गों के चिन्हाकन पर चर्चा होगी। जबैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे करेंगे। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा समिति के समस्त सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।