पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजहब सिखाता सभी का सम्मान करना

मजहब सिखाता सभी का सम्मान करना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशमें अमन चैन बना रहे, सभी मिलकर रहे सभी धर्मों का सम्मान करें। तभी भारत तरक्की कर सकता है। कोई भी धर्म एक दूसरे से दूरी रखना नहीं सिखाता है।

यह विचार रविवार को आपका सेवक संगठन द्वारा गांधी स्मारक पर आयोजित संत आशीर्वाद जन आभार समारोह कार्यक्रम में ईसाई धर्म गुरुफादर जोश प्रकाश ने कहीं। आगे फादर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में शुरू किए गए स्वच्छता अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आव्हान किया। इस सर्वधर्म समभाव कार्यक्रम में संत बालयेागी उमेश नाथ महाराज, हाजी हारून साहब मुस्लिम धर्म गुरु तथा सिख धर्म गुरू हरविंदर सिंह ने भी सभी धर्म के लोगों से मिलजुलकर रहने की बात कहीं। इसके पहले सभी धर्म गुरुओं को शिवाजी नगर से कार्यक्रम स्थल तक जुलूस के रूप में लाया गया। जहां पर उनका स्वागत सम्मान नपं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेलेष वैद्य साथियों ने किया। वहीं दिगम्बर जैन समाज, मुस्लिम त्यौहार कमेटी द्वारा वैद्य का शाल, श्री फल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे स्वागत भाषण नपं अध्यक्ष श्री वैद्य ने दिया चुनाव में सहयोग करने के लिए पुरे नगर वासियों का धन्यवाद किया। साथ ही वैद्य ने चुनाव में लोगों से जो वादे किए हैं उन्हें एक एक कर पूरा करने का उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया।

पानीलाने की हुई बात

श्रीवैद्य ने नगर के तालाब को अतिक्रमण मुक्त करवाकर पिकनिक स्पाट बनाने पानी की समस्या को देखते हुए झीकड़ी डेम से पानी लाने की बात कहीं। साथ हर माह की 10 तारीख को लोगों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए गांधी चोक पर जनता दरबार लगाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज के सचिव रतन कुमार जैन सीहोर के महेंद्र कुमार बिन्नी अरोरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर चरणलाल वेद्य, मायाराम वैद्य, पंक जैन, मनोज वैद्य, दिनेश भेरवे, बाबुलाल, देवकुमार जैन, राम सिंह ठाकुर, अशोक वैद्य, दीपक वैद्य, संतोष वैद्य, करण सिंह, नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में महिलाएं भी शामिल हुई थीं।