पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाड़ियों ने जीत के लिए लगाया जोर

खिलाड़ियों ने जीत के लिए लगाया जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। इसमें जीत के खिलाड़ियों ने जोर लगाया। सोमवार को बालक 17 वर्ष वर्ग में फाइनल मुकाबला भोपाल और उज्जैन की टीम के बीच खेला जाएगा। इसके बाद प्रतियोगिता का समापन होगा।

आवासीय खेलकूद संस्थान के खेल मैदान में सुबह 9 बजे से सेमी फाइनल मुकाबले शुरु हुए। अलग-अलग वर्ग में आयोजित सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच दोपहर को फाइनल मुकाबले हुए। फाइनल जीतने के लिए सभी संभागों की टीम में खूब जोर आजमाया। हालांकि फाइनल का एक मैच 17 वर्ष बालक वर्ग के बीच फाइनल मैच आज खेला जाएगा। मैच के दौरान लोक शिक्षण संचालनालय से सहायक संचालक मोहम्म्द हनीफ, शैलेश शुक्ला, एवं तकनीकी सहायक राजेश यादव अतिथि रूप में मौजूद थे।

आजहोगा अंतिम मैच

राज्यस्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता का अंतिम फाइनल मैच बालक 17 वर्ष वर्ग का सोमवार को होगा। यह मैच सुबह 9.30 बजे आवासीय खेलकूद संस्थान के मैदान पर भोपाल और उज्जैन संभाग की टीमों के बीच खेला जाएगा।

आजहोगा प्रतियोगिता का समापन : राज्यस्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। दोपहर 2 बजे आवासीय खेलकूद संस्थान में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय रहेंगे। अध्यक्षता नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा करेंगे। इस दौरान विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस दौरान मार्चपास्ट एवं ध्वज वाहिनी का प्रदर्शन किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी शामिल होंगे।

सीहोर. राज्य स्तरीय प्रतियाेगिता में खिलाडियों ने इस तरह जीत के लिए जोर लगाया।

फाइनल मुकाबलों पर नजर

बालक19 वर्ष : फाइनलमैच उज्जैन और भोपाल संभाग की टीमों के बीच हुआ। उज्जैन विजेता रहा।

बालक14 वर्ष : फाइनलमुकाबला इंदौर और भोपाल संभाग के बीच हुआ। इंदौर विजेता रहा।

बालिका19 वर्ष : फाइनलजबलपुर और भोपाल संभाग के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। विजेता जबलपुर संभाग रहा।

बालिका17 वर्ष : फाइनलमुकाबला उज्जैन और भोपाल के बीच खेला गया। इसमें भोपाल विजेता रहा।

बालिका14 वर्ष : फाइनलमैच ग्वालियर और भोपाल संभाग की टीमों के बीच खेला गया। ग्वालियर की टीम विजेता रही।