पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु नानक देव का ज्योति दिवस

गुरु नानक देव का ज्योति दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | सिखधर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव का सोमवार को ज्योति ज्योत दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारे में कई आयोजन होंगे।

सिख समाज के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह अरोरा मिंदी ने बताया कि ज्योति ज्योत दिवस पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार से अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया जा रहा हैँ। सोमवार सुबह 10 बजे पाठ साहिब का समापन होगा।

इसके बाद गुरुद्धारा साहिब में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गुरुद्वारा के ग्रंथी भाई हरविंदर सिंह, सेवादार नंद सिंह और समाज के बालक-बालिकाओं द्वारा गुरुनानक देव के जीवन पर आधारित कथा शबद कीर्तन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक गुरु का लंगर का आयोजन होगा। समाज के गुरुचरण सिंह सेठी, राजिंदर सिंह लांबा, गुरमीत सिंह सलूजा, हरभजन सिंह उप्पल, गुरमीत सिंह दुआ आदि प्रबंधक कमेटी ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।