कार पलटी, तीन घायल
न्यूज़ इनबॉक्स
कार पलटी, तीन घायल
सीहोर | शनिवारदेर रात इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार एक दंपत्ति सहित उनका चार वर्ष का बालक घायल हो गया। घटना शनिवार रात 11.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार उज्जैन निवासी मोहम्मद हुसैन (30 वर्ष) और उनकी प|ी शकीना बी (26 वर्ष) कार से भोपाल जा रहे थे। रास्ते में गांव फूल मोगरा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार पति-प|ी सहित उनका चार वर्ष का बालक भी घायल हुआ है। ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इनको उपचार दिया जा रहा है।
भाजपाकिसान मोर्चा की बैठक आज
सीहोर | भारतीयजनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक सोमवार को कोतवाली चौराहा स्थिति त्यागी धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। मंडल महामंत्री भोलाराम त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जाने वाले कृषि महोत्सव के संबंध में बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक सोमवार को दोपहर को होगी। बैठक में प्रदेश मंत्री गोविंद सिंह चौहान एवं जिला प्रभारी शंकरलाल शर्मा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।
मौसम: परेशान कर रही गर्मी और उमस
सीहोर | मानसूनकी बेरुखी के साथ-साथ अब सूरज के तेवर लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप के कारण पारा चढ़ता जा रहा है। ऐसे में गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। दोपहर में यह स्थिति हो जाती है कि पंखों की हवा भी गर्म लगने लगती है। इसके साथ ही उमस और गर्मी से लोग हलाकान हो जाते हैं। मौसम विभाग का भी मानना है कि अभी कुछ दिन और तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि कुछ दिन बाद हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में ठंडक सकती है।
मांभवानी चुनरी की होगी विशेष पूजा
सीहोर | हिंदरक्षक युवा समिति द्वारा 29 सितंबर को निकलने वाली चुनरी यात्रा में मां भवानी को अर्पित की जाने वाली पवित्र चुनरी को सिद्ध करने के लिए इसे सलकनपुर एवं मां चामुण्डाधाम देवास विशेष पूजा के लिए पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व मां भवानी को अर्पित की जाने वाली चुनरी को नवरात्र के पहले दिन सलकनपुर और देवास मां विजयासन एवं मां चामुण्डा माता के आशीर्वाद के लिए भेजा जाएगा। 28 सितंबर को मां करोल