पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच घंटे देरी से आई इंटरसिटी

पांच घंटे देरी से आई इंटरसिटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच घंटे देरी से आई इंटरसिटी

सीहोर | रविवारको जयपुर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे देरी से आई। ऐसे में यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। ट्रेन इतनी लेट क्यों हुई इस बारे में स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने कुछ भी नहीं बताया। बताया जाता है कि ट्रेन जयपुर से ही देरी से चली।

जयपुर से चलकर भोपाल जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को रविवार को ट्रेन का खासा इंतजार करना पड़ा। क्योंकि ट्रेन पांच घंटे की देरी से आई। सीहोर रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.03 बजे आती है। ऐसे में कई यात्रियों को तो मजबूरी में बस से सफर करना पड़ा। सीहोर से इस ट्रेन में हर दिन करीब दो सौ से अधिक यात्री सफर करते हैं। इसके साथ ही हर दिन बड़ी संख्या में यात्री इसी ट्रेन से सीहोर उतरते हैं।