सीहोर|सिरोंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित संभाग
सीहोर|सिरोंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित संभाग स्तरीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में जिला बाक्सिंग एसोसिएशन के बॉक्सरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिला बाॅक्सिंग एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र सेन ने बताया कि शरद वर्मा और सचिन वर्मा ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर सीहोर जिले का नाम रोशन किया। सीहोर जिला बाॅक्सिंग एसोसिएशन मार्च-अप्रैल माह में प्रतियोगिता आयोजित करेगी।
संभागीय प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक