एनबीएसयू से मिली राहत
एनबीएसयू से मिली राहत
वर्तमानमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एके जैन के सीहोर से आष्टा पदस्थ होने से बंद रहने वाला एनबीएसयू जरूर 24 घंटे चालू रहने लगा है। सिविल अस्पताल में गंभीर स्थिति वाले नवजात बच्चों को इसकी सुविधा मिल रही है। इससे पहले नवजात को गंभीर समस्या आने पर सीधे सीहोर जिला चिकित्सालय के गहन चिकित्सा इकाई में रेफर करना पड़ता था। इस स्थिति में पिछले बार से काफी सुधार गया है। अब नवजात बच्चों को यहीं पर गहन चिकित्सा मिल रहा है।
विशेषज्ञों से मिलेगा लाभ
अभीतक सिविल अस्पताल में शिशु रोग, हड्डी रोग, हदय रोग, इनसथिसिया, महिला रोग विशेषज्ञ मौजूद हैं, लेकिन इनसे ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल रही थी। अब जाकर ऑपरेशन थियेटर को ऑपरेशन के लायक बनाया गया है। इससे पहले प्रबंधन की लापरवाही यह थी कि वहां से एक्सपायरी दवाएं भी नहीं हटाई गई थीं। यदि सीजर के अलावा विशेषज्ञ ऑपरेशन में बढ़ोतरी करते हैं तो इसका क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा।