भास्कर संवाददाता|सीहोर
भास्कर संवाददाता|सीहोर
बिजली कंपनी ने शहर में लगे पुराने मीटरों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान पुराने बस स्टैंड क्षेत्र के घरों के मीटर बदले जा रहे हैं। इसके बाद मछलीपुल के आसपास के क्षेत्र और कोतवाली के पीछे वाले क्षेत्र में नए मीटर लगाएं जाएंगे। अभी तक कंपनी ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के करीब 50-60 घरों में लगे पुराने मीटर के स्थान पर नए मीटर लगाए हैं।
चलाया था अभियान : बिजली कंपनी ने पिछले दिनों नगर में अवैध ढंग से बिजली चलाने वाले लोगों को भी पकड़ा था। इस कार्रवाई में कंपनी कई घरों के अवैध कनेक्शन काटते हुए बकाया राजस्व की वसूली भी की थी।
अन्य क्षेत्र में लगाए जाएंगे मीटर : कनिष्ठ यंत्री विकास तिवारी ने बताया कि आरएपीडीआरपी योजना के तहत मीटर बदलने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा पुराने काले मीटर, 10 हजार से ज्यादा रीडिंग वाले मीटर और जाम मीटरों को बदला जा रहा है। साथ ही नगर में कई जगहों पर नई केबल भी लगाई जा रही है।
पुराने हटाकर नए मीटर लगा रही बिजली कंपनी