पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर संवाददाता | सीहोर कालापीपल

भास्कर संवाददाता | सीहोर/कालापीपल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सीहोर/कालापीपल

शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात एक व्यक्ति पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के लिए भोपाल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक तहसील कालापीपल के बेसायगड़ा स्थित तालाब की पाल के पास कुछ लोगों ने बेसायगड़ा निवासी मिट्ठूलाल पुत्र घेवरमल बरगुंडा 40 साल पर हमला कर दिया। हमले में मिट्ठूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे तालाब के पास ही छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब उसका भाई भगवत तालाब किनारे से निकला तो उसने देखा कि तालाब की पास एक साइकिल खड़ी है और एक व्यक्ति पड़ा है। जब भगवत ने नजदीक जाकर देखा तो वह उसका भाई मिट्ठूलाल था। उसने इसकी तुरंत सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को कालापीपल अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर दिया गया। ग्राम नांदनी और पार्वती के बीच घायल का मौत हो गई। पुलिस ने फरियादी राधेश्याम पिता घेवरमल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हमले में घायल की मौत
खबरें और भी हैं...