सिंचाई योजना के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन
सीहोर | भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत जिला सिंचाई आयोजन (डीआईपी) तैयार कर जिले में डीआईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
आदेशानुसार जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर सीहोर एवं परियोजना संचालक आत्मा कृषि विभाग सीहोर सचिव होंगे। कलेक्टर ने समिति में वनमंडलाधिकारी, लीड बैंक अधिकारी, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रा.यो.सेवा संभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वा.यांत्रिकी, सहा.भू जल विद, उपसंचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यान और नामांकित संचालक स्वयं सेवी संस्था तथा परि.संचालक आत्मा द्वारा नामांकित दो प्रगतिशील कृषक ठाकुर प्रसाद वर्मा ग्राम आमाझिर तथा भागीरथ जाटा ग्राम राला तहसील नसरूल्लागंज को सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।