नगर में कल आएगी अध्यापक संघ की क्रांति यात्रा
सीहोर/श्यामपुर | राज्य अध्यापक संघ प्रदेश के आह्वान पर आयोजित शिक्षा बचाओ क्रांति यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। यह यात्रा 14 फरवरी रविवार दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में प्रवेश करेगी। संघ के संभागीय अध्यक्ष रमन तिवारी के अनुसार शिक्षा बचेगी तो देश बचेगा यात्रा में राज्य शासन द्वारा शिक्षा को निजीकरण करने को विरोध किया जा रहा है। रविवार को संघ के बैनर तले राज्य अध्यापक संघ सभी अध्यापक, संविदा शिक्षक भोपाल नाका आवासीय स्कूल में उपस्थित होकर राज्य शासन की नीति का विरोध करेंगे। इस दौरान उपस्थित अध्यापकों को सहभोज की भी व्यवस्था की गई है। महेंद्र सिंह सोलंकी, ओमप्रकाश गौर, राजेंद्र राजपूत, हरिप्रसाद मीणा, इल्यास खान, गंगाराम राजपूत, सुरेश मंडलोई, हरिप्रसाद गुर्जर, रघुवीर मीणा, जयप्रकाश गौर, कृपाल सिंह राजपूत, ने लोगों से शामिल होने की अपील की है