नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख रुपए मंजूर किए
सीहोर | सरकार की नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 2 निशक्त दंपतियों को 50-50 हजार इस प्रकार कुल एक लाख रुपए की राशि निराश्रित निधि से मंजूर की गई है। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने उक्त मंजूरी नि:शक्तजन व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1995 एवं नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना में निहित प्रावधानों के मुताबिक प्रदत्त अधिकारों के तहत प्रदान की है। इस सिलसिले में भुगतान स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है। आदेशानुसार जनपद पंचायत इछावर की लाला बाई पति मुकेश (नि:शक्त) ग्राम लीलाखेड़ी तहसील इछावर तथा गीता दवे (दृष्टि बाधित) पति हरि ओम (दृष्टि बाधित) को 50-50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।