पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 घायल

बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इछावर | शुक्रवार को स्टेट हाइवे पर पालीवाल नर्सरी के पास एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इमरजेंसी वाहन से अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सीहोर कोसमी स्टेट हाइवे पर शाम करीब 5 बजे पालीवाल नर्सरी के समीप एक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार गांव कुशलपुरा निवासी रामराज व जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इमरजेंसी वाहन से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार कर इनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...