प्रधानमंत्री की सभा के लिए पंडाल लगाते समय दो मजदूर गिरे
सीहोर| शेरपुर में 18 फरवरी को होने वाले प्रधानमंत्री के किसान सम्मेलन के लिए कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। शुक्रवार दोपहर यहां पर पंडाल लगाने का काम चल रहा था । इस दौरान काम कर रहे दो मजदूर करीब 13 फीट की ऊंचाई से ऊपर से गिर पड़े।
इसके बाद उन्हें उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।शेरपुर में जहां प्रधानमंत्री को आना है, वहां पर पंडाल लगाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को पंडाल लगाने के काम के दौरान ग्राम सारस निवासी कैलाश वारेला पुत्र गुलाब सिंह वारेला और विजेंद्र भास्कर ऊपर रस्सी बांध रहे थे। इसी बीच बैलेंस बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े। सूचना मिलने पर दोनों मजदूरों को इलाज के लिए 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर गंभीर हालत होने के कारण कैलाश वारेला को भोपाल रेफर किया गया। विजेंद्र भास्कर का सीहोर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।