पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तरीय बेसबाल टीम में चयन

नौ खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तरीय बेसबाल टीम में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौ खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तरीय बेसबाल टीम में चयन

बुदनी | सोमवारको राज्य स्तरीय बेसबाल प्रतियोगिता में भोपाल टीम छतरपुर में भाग लेगी। भोपाल टीम में सीहोर जिले से 9 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये सभी छात्र ओरियन्टल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल बुदनी के हैं। छतरपुर जाने के पूर्व सभी छात्र स्कूल प्रांगण में एकत्रित हुए।

इस अवसर पर खेल शिक्षिका जैनब खान ने बताया कि जिले की ओर से 19 वर्ष वर्ग में विकास सिहं, अंतिम पारे, 17 वर्ष वर्ग में मगांत गौर, पवन पटेल, यश पवांर, 14 वर्ष वर्ग में अभिषेक बारवे, आलिन खान, अजय चौहान, अमन बत्रा का चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी 15 सितंबर को छतरपुर में अपना जौहर दिखाएंगे। जिला खेल अधिकारी अताउल्लाह खान, जिला खेल प्रशिक्षक माधव सिंह यादव, क्रीड़ा अधिकारी पंकज जैन, प्रचार्य नीलकमल सरकार, प्रवीण वर्मा ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।