पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन मामलों के सरगना को पकड़ा

तीन मामलों के सरगना को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रऔर महाराष्ट्र के शहरों में सागौन, गोवंशीय मवेशी और शराब की तस्करी करने वाला सरगना आबिद को पुलिस पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी के लिए मप्र में लगभग 14 गिरफ्तारी वारंट निकले हुए थे। हरदा जिले से आष्टा पहुंचे पुलिस दल ने आबिद को एक कमरे से पकड़ा जहां एक महिला अपने पति के साथ मौजूद थी। गिरफ्तारी के बाद आबिद और उसके साथी को हरदा लाया गया जहां उससे पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि वह जरूरतमंद युवकों को प्रलोभन देकर दो नंबर के धंधे के लिए गाड़ियों की ड्राइविंग करवाता था। शनिवार को कलेक्टर का रासुका का आदेश जारी किया। इसके बाद दोनों को भोपाल केंद्रीय जेल पहुंचा दिया गया। एसडीओपी शेषनारायण तिवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी सीहोर जिले की आष्टा तहसील के हैं। इनमें सरगना 35 वर्षीय आबिद खां पिता रशीद खां है जो आष्टा में तीर पुलिया मोहल्ला का रहने वाला है। दूसरा आरोपी इस्माइल पुरा पीला खजाना इलाके का 20 वर्षीय इरफान पिता इब्राहिम निकला। सिराली में तनाव फैलाने की वजह से इन पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्रवाई की है।

फर्जीनंबर की गाडिय़ां लगाता था : सबइंसपेक्टर रोहित कछावा के अनुसार आबिद खां शातिर अपराधी है। उसका काला धंधा जंगल की कटाई, गोवंशीय मवेशियों शराब की तस्करी करना है। यह माल वह खंडवा, अकोला, बुरहानपुर नागपुर तक भिजवाता था। गाड़ियों की ड्राइविंग पैसे देकर जरूरतमंद युवकों से करवाता था। जो गाडिय़ां इस्तेमाल की जाती थीं उनका रजिस्ट्रेशन, इंजन और चेसिस नंबर तक फर्जी कर देता था। आबिद पर मप्र राज्य में 14 गिरफ्तारी वारंट निकले हैं। इनमें सीहोर जिले के ही 5 वारंट है।

आष्टाटोल नाके के कैमरे में मिली आबिद की फोटो

पुलिसने घटनास्थल पर मिले वाहन और उसमें पाई गई आष्टा से देवास टोल नाके की पर्ची के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। आष्टा टोल नाके के सीसीटीवी कैमरे से आबिद की फोटो मिल गई। इसके आधार पर जल्दी की पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। यह फोटो जब आष्टा पुलिस को दिखाई तो वह आबिद को पहचान गए। पता चला है कि घटना की रात उक्त गाड़ी छीपाबड़ टोल नाके पर पुलिस को देखकर सिराली तरफ गई थी। पकडा़ने के डर से मवेशियों से भरा पिकअप वाहन पलटाकर भागे आरोपियों को हरदा जिले की पुलिस ने पकड़ा तो आबिद की असलियत सामने गईं।

यह है मामला

हरदाजिले के सिराली थाना क्षेत्र में 7 सितंबर की रात ख