नाबलिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
न्यूज़ इनबॉक्स
नाबलिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
ब्यावरा|शनिवार कोएक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण महेश माली ने कर लिया था। इसकी भनक लगने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ कर नाबालिग लड़की को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण बनाया है।
अग्रवाल को मिली स्कालरशिप
सीहोर | इंजीनियरिंगकी छात्रा अदिति अग्रवाल को राज्यपाल राम नरेश यादव ने मिनी चांसलर स्कालरशिप दी। इस मौके पर मंत्री उमाशंकर गुप्ता भी मौजूद थे। इस स्कालरशिप के लिए केवल अदिती का चयन ही हुआ था। छात्रा वर्तमान में बीई की पढ़ाई कर रही है।
भगवानबलराम की जयंती मनाई
कालापीपल | ग्रामलसुडल्या मलक में भारतीय किसान संघ की ग्राम इकाई द्वारा भगवान बलराम जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान के बारे में बताया गया। इस अवसर पर घनश्याम पाटीदार, प्रहलाद पाटीदार, एलम सिंह परमार, घीसीलाल वर्मा, काशीराम चौधरी आदि संघ के सदस्य किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।