- Hindi News
- शिविर में बच्चों को सिखाया, हैंडवाॅश और फिनाइल बनाना
शिविर में बच्चों को सिखाया, हैंडवाॅश और फिनाइल बनाना
शिविर में बच्चों को सिखाया, हैंडवाॅश और फिनाइल बनाना
सीहोर | बिलकीसगंजके संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में शिविर आयोजित कर बच्चों को वैसलिन, हैंडवॉश और फिनाइल बनाना सिखाया गया। ताकि ये बच्चे भविष्य में स्वयं का रोजगार डाल सकें। इस मौके पर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर के बारे में बताते हुए कॅरियर मार्गदर्शन भी दिया गया। सहज स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में करीब 2 दर्जन से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। ये विद्यार्थी इन सामग्री का उपयोग घर के उपयोग में भी कर सकते हैं।