पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से अॉन लाइन होगी रजिस्ट्री

आज से अॉन लाइन होगी रजिस्ट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके किसी भी कोने में जमीन की रजिस्ट्री करवाना है तो आपको संपत्ति के रेट जानने या दस्तावेज तैयार कराने जिला पंजीयक कार्यालय जाने की जरूरत नहीं। यह सब आप घर या ऑफिस में बैठकर कर सकते हैं। रजिस्ट्री होने पर सूचना आवेदक के मोबाइल पर आएगी।

जिले के रजिस्ट्री ऑफिस में ई-रजिस्ट्रेशन सुविधा सोमवार के बाद से शहरवासियों को मिलने लगेगी। यह सुविधा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन साफ्टवेयर से मिलेगी। प्रदेश या देश के किसी भी कोने से जिले में संपत्ति का मूल्य या रजिस्ट्री का पैसा पता करने, पैसा जमा करवाने या दस्तावेज तैयार करवाने दफ्तर या एजेंट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले के सभी गांवों की संपत्ति के रेट, स्टाम्प ड्यूटी, सरचार्ज, रजिस्ट्रेशन फीस की जानकारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सॉफ्टवेयर पर रहेगी कंप्यूटर पर क्लिक करते ही डिटेल स्क्रीन पर जाएगी। रजिस्ट्री कराने वाला खुद रजिस्ट्री चार्ज की गणना कर सकेगा। यह पैसा जमा करवाने के लिए ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। ई-स्टांपिंग या ई-चालान से राशि जमा करा सकेगा। साथ ही व्यक्ति स्वयं जमीनों की सेल डीड, रिलीज डीड, वसीयत, पावर ऑफ अटॉर्नी सहित सभी तरह के दस्तावेज खुद तैयार कर सकेगा। उसे दफ्तर में आकर रसीद सहित दस्तावेज पेश कर फोटो खिंचवाना होगा।

आईटीआई भवन और किसान गैलरी का भी लोकार्पण : सोमवारको वाणिज्यिक कर मंत्री श्री मलैया और प्रभारी मंत्री श्री सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नवीन भवन और कलेक्टोरेट भवन के प्रथम तल स्थित किसान गैलरी का भी लोकार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है कि महिला आईटीआई अब तक किराए के भवन में संचालित हो रहा था। इसके यहां छात्राओं को प्रायोगिक ज्ञान अर्जित करने में मुश्किलें होती थीं। लेकिन अपने भवन में पहुंचकर छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कलेक्टोरेट में किसान गैलरी में लोगों को कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन आदि विभागों की कई योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

आज होगा नई सुविधा का शुभारंभ

जिलेमें ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा का शुभारंभ सोमवार को होगा। शाम 4 बजे वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक और सांख्यिकी एवं जल संसाधन मंत्री जयंत मलैया कलेक्टोरेट परिसर में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री रामपाल सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि