आज मनाया जाएगा प्रतिभा पर्व
जिले के समस्त शासकीय प्राइमरी मिडिल स्कूलों में सोमवार को प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत स्कूल व्यवस्था संचालन की स्थिति बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा ताकि प्रारंभिक शिक्षा के स्तर में सुधार किया जा सके। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। प्रतिभा पर्व के मूल्यांकन के लिए जिला शिक्षा केंद्र के अफसरों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। संस्था प्रभारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।
प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ रहे कमजोर बच्चों की पहचान करने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रतिभा पर्व के तहत मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिभा पर्व के तहत 15 दिसंबर सोमवार को विद्यार्थी प्रश्न पत्र हल करेंगे। इस दौरान अधिकारियों का दल स्कूलों में पहुंचकर शैक्षणिक स्तर के साथ ही स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
कक्षा एक से 8वीं तक होगा मूल्यांकन
शिक्षाका स्तर सुधारने के लिए शासन ने मूल्यांकन व्यवस्था लागू है। प्रतिभा पर्व नाम से कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन होता है। इस बार भी अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के स्थान पर प्रतिभा पर्व ही मनेगा।
इनका होगा मूल्यांकन
-स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्थाओं का मूल्यांकन
- प्रार्थना सभा की स्थिति
- स्कूल के परिवेश और बच्चों के स्वास्थ्य स्वच्छता का मूल्यांकन
- स्कूलों में राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन की स्थिति की जांच
- बच्चों में सामान्य ज्ञान का भी होगा मूल्यांकन
- स्कूल स्तर पर दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी।
इसके बाद आगे यह होगा
15दिसंबर : प्रतिभापर्व के तहत विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा।
15से 23 दिसंबर : मूल्यांकनप्रपत्र डाटा एंट्री प्रपत्र का सत्यापन करना। बीआरसी द्वारा सत्यापित डाटा मूल्यांकन प्राप्त करना।
31दिसंबर : बीआरसीद्वारा डाटा एंट्री प्रपत्र की जानकारी निर्धारित मॉड्यूल में डाटा एंट्री करना।
प्रतिभा पर्व का यह उद्देश्य
-स्कूलों में शैक्षणिक स्तर और प्रगति का मूल्यांकन
- बच्चों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के प्रति समाज को जागृत करना
- चिन्हित कमजोर बच्चों के लिए सुधार कार्यक्रम तैयार करना
- शिक्षा के प्रति शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सुन