पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से खिलाड़ियों का लगेगा महाकुंभ

आज से खिलाड़ियों का लगेगा महाकुंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में राजीव गांधी खेल प्रतियोगिताओं के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सीहोर जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।

इसके लिए सुबह से ही प्रदेश भर के खिलाड़ी शहर में जुटने लगेंगे। फुटबाल, जूडो और वेटलिफ्टिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 संभागों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। सोमवार शाम 5.30 बजे राजस्व एवं पुनर्वास और जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

चर्च ग्राउंड पर 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक फुटबाल, जूडो और वेटलिफ्टिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रदेश के 10 संभागों से करीब एक हजार से अधिक खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में अपना जोर आजमाएंगे। सोमवार सुबह से ही अलग-अलग क्षेत्र से खिलाड़ियों का आना शुरु हो जाएगा।

शाम 5.30 बजे चर्च ग्राउंड पर प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान सभी खिलाड़ी मैदान में मार्चपास्ट भी करेंगे। प्रतियोगिता में भोपाल, जबलपुर, इंदौर, रीवा, ग्वालियर, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, चंबल और उज्जैन संभाग के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिला खेल अधिकारी आनंद स्वामी ने बताया कि प्रतियोगिताओं की तैयारी पूरी हो चुकी है। मैदान भी तैयार किए जा चुके हैं। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।