समस्याओं को लेकर किसान करेंगे प्रदर्शन
सीहोर | किसानोंकी मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ मंगलवार को भोपाल के शाहजहांनी पार्क में प्रदर्शन करेगा। इसके लिए जिले से भी बड़ी संख्या में कृषक धरने में शामिल होने भोपाल रवाना होंगे। किसान संघ के सुनील शर्मा ने बताया गेहूं धान पर दिए जाने वाले बोनस को बंद किए जाने का सभी किसान विरोध करेंगे। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण कानून, कृषि भूमि संरक्षित एवं बिजली कंपनी की मनमानी के विरोध में भी इस धरना प्रदर्शन में आवाज उठाई जाएगी। संघ के जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, बाबू लाल पाटीदार, दिग्विजय सिंह यादव, राजेश मेवाड़ा, जीवन सिंह परमार, नन्नू लाल गौर, रतन सिंह ठाकुर, कन्हैया लाल परमार आदि ने किसानों से भोपाल में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।