पर्यवेक्षक बनने हजारों ने दी परीक्षा
महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा रविवार को हुई। व्यापमं द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल 4 हजार 329 महिलाओं में से 169 महिला अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं। परीक्षा के लिए शहर में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की गई।
सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के पूर्व ही सभी परीक्षार्थी महिलाएं अपने-अपने परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गई थीं। ठीक 9 बजे से परीक्षा शुरू हुई। सवा 3 घंटे तक चली इस परीक्षा में सभी महिला परीक्षार्थियों ने पर्चा किया। परीक्षा छूटने के बाद किसी के चेहरे पर खुशी तो कोई मायूस नजर रहा था। हालांकि सभी का कहना था की परीक्षा आसानी से हो गई। हालांकि चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में दोपहर 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक दूसरे चरण में भी परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में शासकीय कर्मचारी शामिल हुई थीं। पीजी कॉलेज में दूसरी शिफ्ट में कुल दर्ज 354 महिला परीक्षार्थियों में से 338 उपस्थित रहीं। जबकि 16 अनुपस्थित रहीं। परीक्षा के प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर मुश्ताक अहमद खान ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। कहीं कोई लापरवाही नहीं हुई। परीक्षा में शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। इसके साथ ही सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम थे।
नई व्यवस्था से हुई परेशानी
प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इस बार सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा में दो-दो प्रवेश पत्र की व्यवस्था की थी। व्यापमं से प्राप्त प्रवेश पत्र के अलावा उन्हें एक और प्रवेश पत्र नेट से डाउनलोड कर उस पर अपना फोटो लगाकर राजपत्रित अधिकारी से अटेस्टेड कराना था। इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने का प्रावधान था। कई महिलाएं नेट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर नहीं लाई थीं। कुछ महिलाएं लाई थीं तो वे राजपत्रित अधिकारी से अटेस्टेड नहीं थे। इस कारण उन्हें परेशानी हुई। अधिकांश के परिजनों ने तुरंत ही नेट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कराकर परीक्षा में शामिल कराया।
कहां कितने परीक्षार्थी शामिल
परीक्षाकेंद्र कुल दर्ज उपस्थित
चंद्रशेखरआजाद पीजी कॉलेज 1000 973
शास. कन्या महाविद्यालय 500 480
महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज 500 475
आवासीय खेलक