28 तक कराएं सदस्यता बुक जमा
सीहोर | कांग्रेसने जिले में सदस्यता अभियान चला रखा है। जिला कांग्रेस अभियान सदस्यता प्रभारी महेंद्र सिंह अरोरा मिंदी ने बताया कि जिले में नगरीय निकाय पंचायत चुनाव के चलते कुछ समय के लिए सदस्यता अभियान स्थिर कर दिया गया था। सभी कांग्रेस नेताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि जो पूर्व में सदस्यता बुक ले गए हैं, वह 28 फरवरी से पूर्व सदस्यता बुक जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा कराएं। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक सदस्यता बुक प्राप्त नहीं की है, वह जिला कांग्रेस कार्यालय में आकर सदस्यता बुक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों से भी सदस्यता बुक प्राप्त कर सदस्य बन सकते हैं।