भोपाल ने सीहोर को हराकर जीती ट्राफी
सीहोर | राज्यस्तरीय कृष्णा ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आईपीसी क्रिकेट टीम भोपाल और सीहोर की बीएसआई क्रिकेट टीम के बीच हुआ। इस मुकाबले में आईपीसी क्रिकेट टीम ने सीहोर को 15 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के समापन पर सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, प्रमोद पटेल, एसएन पहलवान, अतुल तिवारी, रमाकांत समाधिया, अनिल राय आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।