पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में स्वस्थ रहने के टिप्स बताए

शिविर में स्वस्थ रहने के टिप्स बताए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरव्यक्ति को खाने का शौक तो होता है, पर पचाने की तरफ उसका ध्यान नहीं होता। यदि हम खाने के साथ उसे पचाने का शौक रखें तो हम डॉक्टरों से दूरी बना सकते हैं। यह बात ब्ल्यू बर्ड स्कूल में आयोजित आहार से रोग मुक्ति विषय पर आयोजित शिविर में आहार विशेषज्ञों ने कही। मिनी शिर्डी धाम चाणक्यपुरी और बीबीएस क्लब द्वारा आयोजित शिविर में आहार विशेषज्ञ बीवी चौहाण और संत हिरदाराम नगर के आरोग्य केंद्र के डॉ. रमेश टेवानी ने आहार के माध्यम से स्वस्थ रहने के लिए उपयोगी जानकारी देते हुए कही।

इस मौके पर कार्यक्रम में इंदौर के डॉ. जगदीश जोशी और नई दिल्ली भारतीय योग संस्थान के केसी जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने भी उचित समझाइश दी। अतिथि स्वागत सुनील धाड़ी और वंदना दासवानी ने किया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह चंद्रकांत दासवानी ने दिए। आभार बसंत दासवानी ने माना।