- Hindi News
- बच्चों की प्रस्तुतियों को लोगों ने सराहा
बच्चों की प्रस्तुतियों को लोगों ने सराहा
भोपालनाका स्थित ग्लोरियस एकेडमी में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के शुभारंभ में नन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति को कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने भी खूब सराहा। अंत में वार्षिक गतिविधियों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रघुवर दयाल गाेहिया उपस्थित थे। विशेष अतिथि वरिष्ठ अभिभाषक सुदर्शन महाजन थे। अतिथियों ने बच्चों के मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे आने की बात कही। वार्षिक प्रतिवेदन संस्था के संचालक रोहित महाजन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य अंकु महाजन विकास महाजन, राजेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में एकेडमी के बच्चे, अभिभावक और स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन हेमलता शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन दीपक दुबे ने माना।