पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जब तक सूरज चांद रहेगा, मौला तेरा नाम रहेगा

जब तक सूरज चांद रहेगा, मौला तेरा नाम रहेगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैय्यदनामुफद्दल सैफुद्दीन जिंदाबाद जब तक सूरज चांद रहेगा मौला तेरा नाम रहेगा के नारों से शहर के मुख्य मार्ग गूंज उठे। अवसर था बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की 104वीं जयंती और 53वें धर्मगुरु आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला की 72वीं मिलाद का।

समाजजन ने रविवार को शहर में जुलूस निकाला। जुलूस के पूर्व समाजजनों ने बोहरा समाज की मस्जिद के आस-पास साफ-सफाई भी की। शाम को मस्जिद में समाजजन एकत्रित हुए और सैय्यदना साहब के प्रवचनों का प्रसारण देखा।

रविवार सुबह के समय बोहरा समाजजनों ने मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। इसके बाद दोपहर के समय समाजजनों ने सैयदना साहब की शान में कस्बा स्थित बोहरा मस्जिद से जुलूस निकाला।

यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छावनी स्थित बोहरा मस्जिद पहुंचा। समाज के स्काउट दल के सदस्यों ने वाद्य यंत्रों पर सुमधुर प्रस्तुति दी। जुलूस में समाज के युवा घोड़ों पर बैठकर जुलूस की अगवानी कर रहे थे। इसके साथ ही चल समारोह में बग्गी पर भी समाज के बच्चे बैठकर चल रहे थे। इसके साथ ही समाजजनों ने स्वच्छ भारत का जागरुकता संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों सहित अन्य समाज के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

नगर के प्रमुख मार्गों से समाजजनों का जूलूस निकला। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

आयोजन