पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदला मौसम, बारिश से पारे में गिरावट

बदला मौसम, बारिश से पारे में गिरावट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनदिनों मौसम पल-पल बदल रहा है। पिछले दिनों जहां लोगों को तेज ठंड से राहत मिली थी वहीं शनिवार रात से एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। देर रात में ही श्यामपुर, कालापीपल, शुजालपुर, पारबती सहित कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। इसके बाद रविवार सुबह से ही सर्द हवाएं चलने लगी। हवाओं की रफ्तार भी अधिक है। मौसम विभाग का मानना है कि क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।

इन दिनों बार-बार मौसम बदल रहा है। शनिवार रात को भी अचानक मौसम बदल गया। क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। रविवार सुबह से तेज हवाएं चलने लगी हैं। ऐसे में फिर से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। दिन में भी तेज रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। शाम होते-होते सर्दी का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग का मानना है कि अभी सर्दी का असर और रहेगा। हवाओं की रफ्तार अधिक होने के कारण लोगों को सर्दी भी तेज लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

तापमानमें आएगी गिरावट

रविवारको अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही जब बादल छटेंगे तो रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे सर्दी और जोर पकड़ लेगी।

हालांकि एक सप्ताह पूर्व दिन का तापमान जहां 18 डिग्री सेल्सियस था वहीं रात का तापमान भी 4.1 डिग्री तक रिकार्ड किया गया था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से तापमान में उछाल आया है।